Indian Railway: ट्रेन में अब सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बदले नियम

ट्रेन यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया था कि यात्रियों के लिए कोच के अनुसार मुफ्त सामान ले जाने की सीमा तय की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Indian Railway
Highlights
  • ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर
  • अधिक सामान ले जाने पर देगा होगा अतिरिक्त शुल्क
  • स्टेशन पर ही अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 20 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Indian Railway Rules: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेलवे (Indian Railway) ने नियमों में बदलाव किया है जिससे यात्रियों की जेब की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया था कि यात्रियों के लिए कोच के अनुसार मुफ्त सामान ले जाने की सीमा तय की गई है।

Indian Railway
Indian Railway

सामान ले जाने की सीमा तय

नियमों के तहत स्लीपर क्लास में 40 किलो, एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलो और एसी 2-टियर में 50 किलो तक का सामान बिना शुल्क ले जाया जा सकेगा। इससे अधिक वजन होने पर यात्रियों को तय दर से डेढ़ गुना शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

वहीं स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 40 किलो से अधिक सामान ले जाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। वहीं, एसी 2-टियर यात्रियों को 50 किलो और एसी फर्स्ट क्लास यात्रियों को 70 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है। इससे अधिक वजन होने पर स्टेशन पर ही अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा।

Indian Railway: ट्रेन में अब सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बदले नियम

रेलवे ने सामान के आकार को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। सूटकेस या ट्रंक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 100x60x25 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे बड़ा सामान कोच में ले जाने की अनुमति नहीं होगी और उसे अनिवार्य रूप से लगेज वैन में बुक कराना होगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *