Jalandhar News: जालंधर में लाटरी स्टाल का पता पूछा, फिर पार्षद पति के ढाबे पर कर दिया हमला

एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक लाटरी स्टाल के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्हें इस बारे में जानकारी न होने की बात कही गई तो युवक ढाबे पर मौजूद लड़की से बदतमिजी और गाली-गलौज करने लगे

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar City News Update
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • गढ़ा में पार्षद पति कृपाल पाली के ढाबे पर हमला
  • एक्टिवा सवार दो युवकों ने किया हमला
  • पैट्रोल डालकर ढाबे को जलाने की कोशिश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अपराधियों और गुंडों के हौसले बुलंद हैं। जालंधर के गढ़ा चौक स्थित पार्षद पति कृपाल पाली के ढाबे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में चूर दो युवकों ने पेट्रोल से भरे लिफाफे फेंककर आग लगाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा चौक में स्थित पार्षद पति के ढाबे पर हमला हुआ है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग नहीं लगी, जिससे ढाबे का सामान और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। ढाबे पर मौजूद पार्षद पतिकृपाल पाली के भतीजे लक्की ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह ढाबे पर बैठा था।

लाटरी स्टाल की पूछताछ

इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक लाटरी स्टाल के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्हें इस बारे में जानकारी न होने की बात कही गई तो युवक ढाबे पर मौजूद लड़की से बदतमिजी और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई की और वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

कुछ समय बाद दोनों युवक दोबारा लौटे और लिफाफों में पेट्रोल भरकर ढाबे की ओर फेंकते हुए आग लगाने का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

CCTV Mandatory
CCTV Mandatory

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *