Kim Woo bin-Shin Min Marriage: कोरियन इंडस्ट्री का फेवरेट कपल ने की शादी, दोनों 10 साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

दक्षिण कोरिया के फेमस एक्टर किम वू-बिन और एक्ट्रेस शिन मिन-आ ने शादी कर ली है। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 20 दिसंबर को सियोल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।

Daily Samvad
10 Min Read
High-profile K-drama couple Kim Woo-bin and Shin Min-a marry after 10-year relationship
Highlights
  • फैंस के लिए खुशखबरी
  • कोरियन इंडस्ट्री का फेवरेट कपल शादी के बंधन में बंधा
  • किम वू-बिन और शिन मिन-आ ने रचाई शादी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 21 Dec 2025

डेली संवाद, दक्षिण कोरिया/सियोल। Kim Woo bin-Shin Min Marriage: हाई-प्रोफाइल के-ड्रामा कपल किम वू-बिन और शिन मिन-आ ने शादी कर ली। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 20 दिसंबर को सियोल (Seoul) में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

AM एंटरटेनमेंट ने जानकारी दी

इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों कलाकारों की शादी की जानकारी साउथ कोरियन सेलिब्रिटी मैनेजमेंट एजेंसी AM एंटरटेनमेंट ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। एजेंसी ने इंस्टाग्राम पर कपल की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 에이엠엔터테인먼트 (@ament_official)

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

पोस्ट में लिखा गया कि आज एक्ट्रेस शिन मिन-आ (Shin Min-a) और एक्टर किम वू-बिन (Kim Woo bin) आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। एजेंसी ने लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी कहा। यह भी बताया गया कि दोनों कलाकार आगे भी दर्शकों को अपने काम से खुश करने की कोशिश करते रहेंगे और स्क्रीन पर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे।

लोकप्रिय शो में नजर आ चुके दोनों

36 साल के किम वू-बिन ने कोरियन ड्रामा ‘द हेयर्स’, ‘अनकंट्रोलैबली फॉन्ड’ और हालिया प्रोजेक्ट ‘जिनी मेक अ विश’ में काम किया है। वहीं, 41 साल की शिन मिन-आ ‘माय गर्लफ्रेंड इज गुमीहो’, ‘ओह माय वीनस’ और ‘होमटाउन चा चा चा’ जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी हैं।

High-profile K-drama couple Kim Woo-bin and Shin Min-a marry after 10-year relationship
High-profile K-drama couple Kim Woo-bin and Shin Min-a marry after 10-year relationship

किम वू-बिन और शिन मिन-आ ने साल 2015 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। दोनों की मुलाकात एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इनकी शादी को साल 2022 में ह्यून बिन और सोन ये-जिन की शादी के बाद सबसे चर्चित कोरियन सेलेब्रिटी वेडिंग माना जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *