Jalandhar: जालंधर की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 9 से ज्यादा घायल

जालंधर में मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

Daily Samvad
2 Min Read
Accident occurred at the Mac Choice Tool factory in Jalandhar
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • जालंधर की टूल फैक्ट्री में दुर्घटना,
  • 3 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर
  • औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब के जालंधर में मैक चॉइस टूल फैक्ट्री (Mac Choice Tool Factory) में एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर गिर गया

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) धोगड़ी रोड पर मैक चॉइस टूल के नाम से फैक्ट्री है, जिसके संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 कर्मचारी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है, जो महज 10 दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं अभी 2 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक

वहीं फैक्ट्री का स्टाफ अस्पताल पहुंचा। लेकिन फैक्ट्री मैनेजर ने मीडिया के सामने आने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Hospital
Hospital

एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में थाना प्रभारी पहुंच गए हैं और मृतक लोगों के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *