Punjab News: सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा- ई.टी.ओ.

Muskaan Dogra
3 Min Read
सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 23 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने समागम में बड़ी संख्या में आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी के स्मारक पर विधान सभा का सत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि मान सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी का स्मारक बनवाया गया है।

Punjab News: सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा- ई.टी.ओ.

उन्होंने कहा कि भाई जैता जी एकमात्र सिख थे जिनके दो नाम दो गुरु साहिब ने रखे, पहला नाम भाई जैता गुरु तेग बहादुर जी ने रखा और दूसरा नाम अमृत छकाने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जीवन सिंह रखा। ई.टी.ओ. ने भाई जैता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1675 ई. में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के बाद भाई जैता जी जब गुरु साहिब जी का शीश लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे तो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता को सीने से लगा कर ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का खिताब दिया।

Punjab News: सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा- ई.टी.ओ.

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरु साहिबानों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवा रही है और इसके लिए राज्य भर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित अनेकों समागम करवाए गए हैं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने गुरु की कुर्बानी से अवगत हो सके। समागम से पहले हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरुद्वारे में नतमस्तक भी हुए।

Punjab News: सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा- ई.टी.ओ.

समागम के अंत में क्षेत्र के विधायक दलबीर सिंह टौंग द्वारा कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. को भाई जैता जी की तस्वीर देकर सम्मानित भी किया गया। समागम को संबोधित करते हुए क्षेत्र विधायक बाबा बकाला साहिब श्री दलबीर सिंह टौंग ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई जैता जी का राज्य स्तरीय समागम बाबा बकाला साहिब में मनवाया है। उन्होंने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने शहादत देकर धर्म की रक्षा की है।

Punjab News: सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा- ई.टी.ओ.

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *