Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 25 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: छोटे साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो रही वार्षिक तीन दिवसीय शहीदी सभा के मद्देनज़र, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक समागम के सुचारु, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई बहु-स्तरीय सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लिया।

दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित यह तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा आज से गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो गई है। इस मौके पर डीजीपी पंजाब ने रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह और एसएसपी श्री फ़तेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल के साथ सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़े इंतज़ामों का जायज़ा लिया तथा मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात

मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बताया कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरे समागम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों और 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3,400 से अधिक पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य संगतों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। पंजाब पुलिस इस ज़िम्मेदारी को पूरी विनम्रता और सेवा भाव से निभा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के साथ-साथ शिष्टाचारपूर्ण और जन-हितैषी व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

डीजीपी ने बताया कि संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। गुरुद्वारा साहिब के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित किया गया है तथा 22 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब तक संगतों की आवाजाही के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और शटल बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

दिशा-निर्देशक साइन बोर्ड

यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा गूगल के सहयोग से पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिंग की गई है तथा रणनीतिक स्थानों पर दिशा-निर्देशक साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

सुरक्षा निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु छह ड्रोन और लगभग 300 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं, जिनके माध्यम से भीड़ की आवाजाही, ट्रैफिक प्रवाह और पार्किंग क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही समाज-विरोधी तत्वों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *