डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस का बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की एक महिला पार्षद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। कहा जा रहा कि उक्त महिला पार्षद को आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली कांग्रेस से AAP में शामिल करवाएंगे।
जालंधर (Jalandhjar) के वार्ड-23 की महिला कौंसलर पमरजीत कौर आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकती है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद परमजीत कौर और उनके पति का किसी बात को लेकर जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी से अनबन हो गई है।

गंगा देवी को हराया था
कांग्रेस की महिला पार्षद परमजीत कौर ने आम आदमी पार्टी से कौंसलर लड़ी गंगा देवी को ही हराया था। अब इस परमजीत कौर खुद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। एसे में गंगा देवी के खेमे में हलचल मच गई है। फिलहाल कहा जा रहा है कि कुछ देर में परमजीत कौर अपने पति के साथ AAP ज्वाइन करेंगी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
आपको बता दें कि नितिन कोहली जब से आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलका प्रभारी बनाए गए हैं, तब से कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त सेंधमारी की है। कई नेताओं और पार्षदों को वे आम आदमी पार्टी में लाने में सफल रहे हैं। आने वाले दिनों में कई विपक्षी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में पार्षद परमजीत कौर ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।






