Jalandhar News: जालंधर में तस्करों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करना असहनीय- सुशील रिंकू

बस्ती दानिशमंदा स्थित शिवाजी नगर में नशा तस्करों ने बीती रात एक महिला समेत कईयों पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे और आसपास के कई लोग घायल हो गए। रात में मौके पर सुशील रिंकू पहुंचे और पुलिस बुलाकर तस्करों को तत्काल गिरफ्तार करने की बात की

Daily Samvad
3 Min Read
जालंधर में तस्करों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करना असहनीय - सुशील रिंकू
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर वेस्ट हलके में नशा तस्करों का बड़ा रैकेट
  • बस्ती दानिशमंदा के शिवाजी नगर के लोगों से मिले सुशील रिंकू
  • DCP मनप्रीत ढिल्लो से मिले रिंकू, तस्करों की तत्काल गिरफ्तारी मांगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर वेस्ट हलके में नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत करने पर जिस तरह से तस्करों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया है, वह असहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ जहां नशा तस्करों पर कार्रवाई का राग अलाप रही है, वहीं जालंधर वेस्ट हलके में नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्ऱवाई नहीं की जा रही है।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) जालंधर (Jalandhar) वेस्ट के बस्ती दानिश में पड़ते शिवाजी नगर में आज फिर से लोगों से मिले। सुशील रिंकू ने लोगों को आश्वासन दिया कि बीती रात जिन तस्करों ने मोहल्ले में गुंडागर्दी की है, उनके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए वे डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों से भी मिले हैं।

जालंधर में तस्करों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करना असहनीय - सुशील रिंकू
जालंधर में तस्करों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करना असहनीय – सुशील रिंकू

नशा तस्करों की गुंडागर्दी

सुशील रिंकू ने बताया कि बस्ती दानिशमंदा स्थित शिवाजी नगर में नशा तस्करों ने बीती रात एक महिला समेत कईयों पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे और आसपास के कई लोग घायल हो गए। रात में मौके पर सुशील रिंकू पहुंचे और पुलिस बुलाकर तस्करों को तत्काल गिरफ्तार करने की बात की।

डीसीपी से मुलाकात करते सुशील रिंकू
डीसीपी से मुलाकात करते सुशील रिंकू
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

सुशील रिंकू इसे लेकर आज डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। रिंकू ने कहा कि नशा तस्करों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू को बताया कि जिस नशा तस्कर ने मोहल्ले में गुंडागर्दी की है, उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्योंकि नशा तस्कर के साथ उसकी पत्नी ने भी लोगों से मारपीट की थी। पुलिस गुंडागर्दी करने वाले नशा तस्करों के ठिकाने पर छापे मार रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *