Jalandhar News: जालंधर में बाइक चोरी करता चोर रंगे हाथों काबू, लोगों ने जमकर पीटा

जालंधर (Jalandhar) में लोगों ने बाइक चोरी करते चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया है। मामला जालंधर के मॉडल हाउस इलाके का है यहां बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • बाइक चोरी करता चोर रंगे हाथों काबू
  • लोगों ने जमकर की छित्तर परेड
  • जालंधर के मॉडल हाउस इलाके का मामला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 27 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में चोरी और लूट के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। अब ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है।

खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में लोगों ने बाइक चोरी करते चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया है। मामला जालंधर के मॉडल हाउस इलाके का है यहां बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

दरअसल मॉडल हाउस की पार्क के बाहर एक बाइक खड़ी थी और बाइक मालिक अपनी बेटी के साथ पार्क में मौजूद था। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक पार्क के अंदर खड़ा है और अनुज नामक दूसरा युवक उनकी बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में बाइक चोरी करता चोर रंगे हाथों काबू, लोगों ने जमकर पीटा

बाइक मालिक शुभम ने जब शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी भागने लगा। शुभम ने पीछा कर अनुज को काबू कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *