Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी 12 दुकानें, लोकपाल में शिकायत, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

इसकी शिकायत पंजाब लोकपाल में की है। शिकायतों के बाद भी ये 12 दुकानों बन गई हैं। जबकि इसे लेकर लोकपाल में जनवरी 2026 में सुनवाई होनी है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि निगम के कुछ अफसरों की सांठगांठ से ये दुकानें बनी हैं

Daily Samvad
2 Min Read
जालंधर में अवैध रूप से बनी 12 दुकानें, लोकपाल में निगम अफसरों की शिकायत, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Punjab Government
Highlights
  • गुरु तेग बहादुर एवेन्यू में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें
  • नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस जारी किया
  • अर्बन एस्टेट से वडाला चौक रोड के बीच बनी दुकानें
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कुछ अफसरों की मिलीभगत से अवैध कामर्शियल निर्माण जारी है। ताजा मामला जालंधर के मिट्ठापुर इलाके में अर्बन एस्टेट से वडाला रोड पर बनाई गई 12 दुकानों का सामने है। अवैध रूप से बनाई गई इन दुकानों को नगर निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया, लेकिन अब ये दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में अर्बन एस्टेट (Urban Estate) से वडाला रोड (Wadala Road) पर गुरु तेग बहादुर एवेन्यू में पाम रोज प्लैट (Palm Rose Flats) के सामने दो मंजिला मार्केट तैयार की है। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत कमिश्नर से की थी, तब इसका काम रुकवाते हुए नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस जारी किया था। लेकिन नोटिस के बाद कार्रवाई नहीं की गई।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

लोकपाल में शिकायत

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत पंजाब लोकपाल में की है। शिकायतों के बाद भी ये 12 दुकानों बन गई हैं। जबकि इसे लेकर लोकपाल में जनवरी 2026 में सुनवाई होनी है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि निगम के कुछ अफसरों की सांठगांठ से ये दुकानें बनी हैं।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उधर, गुरु तेग बहादुर एवेन्यू के लोगों ने भी इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की है। लोगों ने कहा है कि अवैध रूप से दो मंजिला 12 दुकानें बनाने से ट्रैफिक की समस्या पैदा होगी। लोगों ने मांग की है कि अवैध रूप से बनी इन दुकानों को गिराया जाए, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके।

पढ़ें नोटिस की कापी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *