Jalandhar News: जालंधर में ज्वैलर्स की दुकान को लूटने की कोशिश, पिस्तौल से नहीं चली गोली, लुटेरे फरार

ज्वैलर्स के मालिक के मुताबिक उन्हें दोनों लोगों पर शक हुआ, तो ब्रेसलेट न होने का बहाना बनाकर उन्हें जाने को कहा। इतने में दोनों ने पिस्तौल निकालकर उनकी पत्नी के सामने रख दिया। दोनों लोगों ने धमकाया कि हल्ला मचाओगे तो गोली मार देंगे।

Daily Samvad
3 Min Read
जालंधर में ज्वैलर्स को लूटने की कोशिश
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर वेस्ट हलके में लूट की कोशिश
  • विपन ज्वैलर्स में घुसे लुटेरे, पिस्तौल दिखाई
  • दुकान मालिक की बहादुरी से लुटेरे भागे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) में अभी अभी जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के मुख्य बाजार में स्थित विपन ज्वैलर्स के दुकान में लूट की कोशिश की गई। सुनार की दुकान पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश की। दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए मुकाबला किया, इस दौरान लुटेरों की पिस्तौल से गोली नहीं चली और लुटेरे भाग खड़े हुए।

जालंधर (Jalandhar) में फिर से लूट की कोशिश की गई है। जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके में अभी नशा तस्करों की गुंडागर्दी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि शनिवार शाम को ज्वैलर्स की दुकान को लूटने दो लोग पहुंच गए। ज्वैलर्स विपन (Vipan Jewellers Jalandhar) के मुताबिक दो लोग मुंह ढककर उनकी दुकान में आए। उन्होंने ब्रेसलेट दिखाने को कहा।

पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश

विपन ज्वैलर्स के मालिक के मुताबिक उन्हें दोनों लोगों पर शक हुआ, तो ब्रेसलेट न होने का बहाना बनाकर उन्हें जाने को कहा। इतने में दोनों ने पिस्तौल निकालकर उनकी पत्नी के सामने रख दिया। दोनों लोगों ने धमकाया कि हल्ला मचाओगे तो गोली मार देंगे। वे पहल डर गए, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाते हुए बाहर निकलने लगे।

जालंधर में ज्वैलर्स को लूटने की कोशिश
जालंधर में ज्वैलर्स को लूटने की कोशिश

 

इतने में एक ने पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। जिससे दोनों लुटेरे भाग गए। लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू पहुंचे और पुलिस अफसरों से लुटेरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *