Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब के मशहूर कारोबारी से करोड़ों रुपए ठगने वाली महिला गिरफ्तार, ED ने 11 राज्यों में की छापेमारी, हुआ बड़ा खुलासा

    Punjab News: पंजाब के मशहूर कारोबारी से करोड़ों रुपए ठगने वाली महिला गिरफ्तार, ED ने 11 राज्यों में की छापेमारी, हुआ बड़ा खुलासा

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra31 December, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब के मशहूर कारोबारी से करोड़ों रुपए ठगने वाली महिला गिरफ्तार, ED ने 11 राज्यों में की छापेमारी, हुआ बड़ा खुलासा
    ED Raid News
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मशहूर उ‌द्योगपति एसपी ओसवाल (SP Oswal) के साथ फ्रॉड हुए मामले में जालंधर ईडी (Jalandhar Ed) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan), गुजरात (Gujarat) और असम (Asam) राज्यों में 11 स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में कई खुलासे हुए है।

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी के दौरान विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद और जब्त किए। ईडी अफसरों के मुताबिक साल 2023 में पंजाब के (Punjab) लुधियाना (Ludhiana) के उ‌द्योगपति एसपी ओसवाल (SP Oswal) को धोखेबाजों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी बन उनको डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) कर उनसे करोड़ों रुपए की ठगी कर ली गई थी।

    Online Fraud
    Online Fraud

    साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज

    जिसके चलते उन्होंने साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज करवाई और इसके बाद जांच शुरू की गई। इसके बाद एक ही समूह के अपराधियों से संबंधित साइबर अपराध/डिजिटल गिरफ्तारी के संबंध में विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा पंजीकृत नौ और प्राथमिकी भी इसी जांच में ली गई।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    ईडी की जांच से पता चला कि एस पी ओसवाल की डिजिटल गिरफ्तारी के दौरान धोखेबाज केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारी बनकर और जाली आधिकारिक और न्यायिक दस्तावेजों का उपयोग कर उन्हें विभिन्न खातों में 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया, जिनमें से 5.24 करोड़ रुपये खातों से बरामद किए गए और उन्हें वापिस ट्रांसफर कर दिए।

    Digital Arrest
    Digital Arrest

    कलिता के खाते में पैसा जमा

    शेष निधियों को विभिन्न संस्थाओं और श्रमिक/डिलीवरी बॉय के नाम पर रखे गए विभिन्न म्यूल खातों में ट्रांसफर कर दिया गया जिन्हें या तो आगे डाइवर्ट किया गया या तुरंत नकदी में निकाल लिया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि पीड़ितों से धोखाधड़ी की गई राशि को विभिन्न म्यूल खातों में व्यक्तियों के समूह द्वारा तुरंत डाइवर्ट किया गया और उन खातों के क्रेडेंशियल का उपयोग एक रूमी कलिता द्वारा उसके हिस्से के रूप में दिए जाने वाले धोखाधड़ी के कुछ प्रतिशत के बदले में किया जा रहा था।

    ईडी , जालंधर आंचलिक कार्यालय ने लुधियाना के एक प्रख्यात उद्योगपति श्री एस पी ओसवाल के डिजिटल गिरफ्तारी मामले से संबंधित धन शोधन जांच के संबंध में पीएमएलए, 2002 के तहत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम राज्यों में 11 स्थानों पर 22.12.2025 को तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी… pic.twitter.com/9r4ySROr9u

    — ED (@dir_ed) December 30, 2025

    वहीं तलाशी के दौरान रूमी कलिता को 23.12.2025 को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और माननीय सीजेएम कोर्ट, कामरूप (एम) गुवाहाटी द्वारा 04 दिनों के लिए उनके पारगमन रिमांड की अनुमति दी थी और बाद में उसे जालंधर में माननीय विशेष न्यायालय, पीएमएलए के समक्ष पेश किया गया था, जिसने आरोपी की 02.01.2026 तक 10 दिनों की ईडी हिरासत प्रदान की। इससे पहले, मामले में 31.01.2025 को तलाशी ली गई थी, जिसके परिणामस्वरूप अपराध संकेती दस्तावेजों की वसूली और जब्ती हुई। वहीं ईडी द्वारा अभी आगे की जांच जारी है जिसमें और क्यों खुलासे हो सकते है।



















    No related posts.

    Cyber Fraud Cyber Fraud Case Digital Arrest Directorate of Enforcement ED ED Jalandhar ED Raid Fraud Jalandhar ED Ludhiana Ludhiana News PMLA Punjab News SP Oswal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBlast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा धमाका, कई झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ने खुशी के साथ नए साल का किया स्वागत
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.