Jalandhar News: जालंधर के Eastwood Village में लड़कों ने किया हुड़दंग, कई संपत्तियों को पहुंचाया नुकसान

दिल्ली-अमृतसर हाईवे के पर नया साल मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जिसे हाईवे पर जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इनका वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक दूसरे पर टकुए से वार करता दिखाई देता है

Daily Samvad
2 Min Read
Eastwood Village Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • नए साल की रात जालंधर में कई जगहों पर बवाल
  • जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित ईस्टवुड विलेज में गुंडागर्दी
  • नए साल पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 02 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नए साल के जश्न की पार्टियों में लोग देर रात तक झूमते मिले। अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवकों ने हुड़दंग करते हुए संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। हाईवे पर पुलिस गश्त के बावजूद युवकों ने हुड़दंग किया और लोगों को परेशान किया।

जालंधर (Jalandhar) के ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) में कुछ युवकों ने अचानक तोड़फोड़ शुरु कर दी। हालांकि भीड़ में से लोगों ने उन्हें छुड़ाकर घर भेज दिया। इसके अलावा होटलों हुए पार्टी में लोग नए साल के स्वागत में इस कद्र मदहोश हो गए कि आधी रात को 20 डिग्री के करीब टेंपरेचर में फव्वारों के पानी से नहाए और डांस किया।

Eastwood Village
Eastwood Village

आधी रात फव्वारों के पानी से नहाए

जालंधर से फगवाड़ा को जोड़ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर बने एक रेस्टोरेंट के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो इंस्टा पर सामने आया है। इसमें लोग आधी रात को फव्वारों के ठंडे पानी में नहाते हुए नजर आए। लोग पानी के बीच ही म्यूजिक की धुनों पर नाचते रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

दिल्ली-अमृतसर हाईवे के पर नया साल मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जिसे हाईवे पर जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इनका वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक दूसरे पर टकुए से वार करता दिखाई देता है।

Fight
Fight

रॉयल किंग रिजार्ट में विवाद

इसी के साथ रॉयल किंग रिजार्ट में पास को लेकर विवाद हो गया। एक पास की कीमत 700 रुपए रखी गई थी। जब लोग यहां तो इसका रेट बढ़ा दिया गया। जब लोग अंदर पहुंचे तो उनसे खाने के पैसे लिए गए। विवाद होने पर रात को पुलिस पहुंची और पार्टी को बंद करवाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *