Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के लिए ‘दीमक’ बना ये बिल्डर, लगा रहा है करोड़ों का चूना, मेयर और कमिश्नर से शिकायत

शिकायत में कहा गया है कि आदर्श नगर में मकान तोड़कर बिना नक्शे और सीएलयू के दो शोरूम तैयार किए जा रहे हैं। जिससे नगर निगम के खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रवि छाबड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर से मांग की है कि इन दोनों शोरूम पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Daily Samvad
3 Min Read
Illegal Building Adarsh Nagar Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • आदर्श नगर में जेपी नगर रोड पर अवैध दुकानें
  • इंद्रप्रस्थ होटल के साथ बना दिए अवैध शोरूम
  • डिफेंस कालोनी मोड पर सरब हेल्थ केयर पर एक्शन नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) की सख्त कार्रवाई के बाद भी कई इलाकों में अवैध दुकानें और कामर्शियल कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ताजा मामला आदर्श नगर में इंद्रप्रस्थ होटल के पास बन रहे दो शरूम का सामने आया है। जहां मकान तोड़कर दो शोरूम बनाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत भी की गई है।

जालंधर (Jalandhar) के आदर्श नगर में इंद्रप्रस्थ होटल के साथ अवैध रूप से दो शोरूम बनाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम दफ्तर में की है। साथ ही इलाके के लोगों ने भी इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की है। रवि छाबड़ा के मुताबिक मकान को तोड़कर शोरूम बनाए गए हैं।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

न नक्शा, न CLU, बन गया शोरूम

नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आदर्श नगर में मकान तोड़कर बिना नक्शे और सीएलयू के दो शोरूम तैयार किए जा रहे हैं। जिससे नगर निगम के खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रवि छाबड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर से मांग की है कि इन दोनों शोरूम पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रापर्टी के कागजात में भी गड़बड़ी की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

Sarab HealthCare Jalandhar
Sarab HealthCare Jalandhar

बिल्डर्स लगा रहे निगम को चूना

दूसरी तरफ फुटबाल चौक के साथ मल्होत्रा प्रापटी डीलर के साथ एक मल्होत्रा चिकन नाम से बनी बिल्डिंग को नाजायज तौर पर पर्दे से ढक कर बनाया जा रहा है। इसकी भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निगम के कुछ अफसरों की मिलीभगत से एक बिल्डर्स नगर निगम को चूना लगा रहा है।

Sarab HealthCare Jalandhar
Sarab HealthCare Jalandhar

सरब हेल्थ केयर की इमारत पर एक्शन नहीं

यही नहीं, बस स्टैंड के आगे गढ़ा रोड़ पर डिफेंस कालोनी की मोड मुड़ते ही सरब हेल्थ केयर की तीन मंजिला अस्पताल को नोटिस देकर नगर निगम कोई कार्ऱवाई नहीं कर रहा है। इसकी भी शिकायत रवि छाबड़ा समेत डिफेंस कालोनी के लोगों ने नगर निगम के अफसरों से की है। बावजूद अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *