War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 119 नशा तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 03 Jan 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के लगातार 308वें दिन पंजाब पुलिस ने 347 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 103 FIR दर्ज की गईं।

7,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, 308 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,095 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 595 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 17,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 119 नशा तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

355 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग क

74 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 347 छापे मारे हैं। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 355 संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की।

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 119 नशा तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

प्रदेश सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रीवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 46 व्यक्तियों को नशा मुक्ति तथा पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *