Jalandhar News: जालंधर में लकड़ी के गोदाम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

जालंधर (Jalandhar) शहर के रिहायशी इलाके बूटा मंडी में एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। वहीं इस आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • तेज धुएं और लपटों से इलाके में सनसनी
  • कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप
  • घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 08 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में लकड़ी के गोदाम में भयानक आग लग गई है जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) शहर के रिहायशी इलाके बूटा मंडी में एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। वहीं इस आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि लकड़ी के गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *