War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 98 नशा तस्कर किए काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 08 Jan 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: प्रदेश से नशों का पूर्ण खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के 313वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 359 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 82 FIR दर्ज करके 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

14,070 रुपये ड्रग मनी बरामद

इससे 313 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,691 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.04 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलो गांजा, 105 क्विंटल भुक्की, 20,900 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,070 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 98 नशा तस्कर किए काबू

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।

354 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 69 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 359 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 354 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 98 नशा तस्कर किए काबू

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 58 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *