Gold-Silver Price: चांदी ने तोड़े आज तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 3 लाख के पार पहुंची, सोने में भी आई तेजी

चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। MCX पर एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,03,350 पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम सोने ने भी नई ऊंचाईयों को छुआ है। सोना 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 1,44,700 रुपए पर है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Silver Price Hiked
Punjab Government
Highlights
  • चांदी की कीमतों में भारी उछाल
  • 1 महीने में 2 से 3 लाख हुई कीमत
  • पहली बार 3 लाख के पार पहुंची चांदी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोमवार के दिन चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बता दे कि चांदी इस समय 3 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सोने में भी तेजी देखी गई है।

चांदी ने 19 जनवरी 2026 यानि सोमवार को नया रिकॉर्ड बना दिया है। MCX पर एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,03,350 पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम सोने ने भी नई ऊंचाईयों को छुआ है। सोना 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 1,44,700 रुपए पर है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं शुक्रवार को चांदी 2.87 लाख के करीब थी। MCX पर 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीने का समय लगा।

वहीं इसे 1 से 2 लाख तक पहुंचने में 9 महीने। वहीं 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मार्केट एनालिस्ट्स ने कहा कि मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते चांदी की कीमतों में उछाल आया है, जो हाल के दिनों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *