Punjab News: कालोनाइजर से घूस लेती महिला टाउन प्लानर रंगे हाथ गिरफ्तार, जालंधर के बिल्डर्स से है सांठगांठ

विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और जिला टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा को उनके दफ्तर में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की ओर से केस की जांच जारी है।

Daily Samvad
3 Min Read
District Town Planner arrested; vigilance team caught him in a sting operation.
Punjab Government
Highlights
  • कालोनी पास करने के लिए मांगी रिश्वत
  • विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
  • अफसर का कई बिल्डर्स के साथ सांठगांठ
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: District Town Planner arrested- पंजाब सरकार घूसखोरों के प्रति कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के गुरदासपुर में विजिलेंस ब्यूरो ने जिला टाउन प्लानर (DTP) रितिका अरोड़ा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) विजीलैस ब्यूरो ने महिला अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था, जिस पर रितिका ने प्रति प्लॉट एक लाख रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने जाल बिछाकर उसे दफ्तर में ही पकड़ा। मामले की जांच जारी है।

Bribe
Bribe

प्लाट के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह (निवासी- गांव लेहल) ने बताया कि उसने गांव में ही सात कनाल 17.5 मरले जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उन्होंने प्लॉट तैयार कराए और उनकी रजिस्ट्री के लिए जिला टाउन प्लानर के दफ्तर में आवेदन किया था। वह इस मामले को लेकर जिला टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा से मिले, तो उन्होंने लगातार मामला टालना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गुरजीत ने जब उनसे देरी के बारे में पूछा को उन्होंने ने कहा कि दस्तावेज सही हैं, लेकिन कॉलोनी का काम मुफ्त नहीं हो सकता। प्लॉट मंजूर कराने के लिए प्रति प्लॉट एक लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे।

vigilance Bureau arrested news
vigilance Bureau arrested news

विजीलैंस ने किया अरेस्ट

इसलिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के साथ संपर्क किया। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और जिला टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा को उनके दफ्तर में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की ओर से केस की जांच जारी है। आरोपित को अगली कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

उधर, बताया जा रहा है कि उक्त महिला अफसर और जालंधर के एक कालोनाइजर और बिल्डर्स से सांठगांठ है। जिससे जालंधर जिले से सटे कपूरथला में होटल और कई प्रोजैक्ट उक्त महिला अफसर की मेहरबानी से बनाए गए हैँ। फिलहाल विजीलैंस इसकी जांच में जुटी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *