ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 August 2026

Sex Racket Busted: शहर के इस होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, मची अफरा-तफरी

Sex Racket Busted: शहर के इस होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, मची अफरा-तफरी

डेली संवाद, तलवंडी साबो। Sex Racket Busted: पंजाब के एक होटल में चल रहे चल देह व्यापार के धंधे का पुलिस का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं समेत 2 कथित आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तलवंडी साबो पुलिस ने रोड़ी रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार (Sex Racket) और नशे से जुड़े मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं समेत 2 कथित आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिटी क्राउन होटल में देह व्यापार का धंधा

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सिटी क्राउन होटल में कथित तौर पर महिलाओं को पैसों और नशे का लालच देकर बुलाया जाता है। आरोप है कि होटल में बाहर से पुरुषों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता था और ग्राहकों से इसके लिए पैसे लिए जाते थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने डीएसपी तलवंडी साबो और थाना प्रभारी की अगुवाई में होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह महिलाओं को हिरासत में लिया। इसके अलावा होटल में काम करने वाले हरविंदर सिंह उर्फ कमल और नाजिया को भी मौके से काबू किया गया।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने मामले में होटल मालिक विजय कुमार निवासी छापियावाली, हरविंदर सिंह उर्फ कमल निवासी भलेरियां, लवी निवासी झुनीर और नाजिया निवासी तलवंडी साबो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरविंदर सिंह और नाजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।