Wednesday, 10 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (
Hardeep Singh Mundian
) ने आज यहाँ बताया कि बाढ़ के दौरान पिछले 24 घंटों में प्रदेश में और 88 गांव, 374 व्यक्ति तथा 55 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित गांवों की कुल संख्या 2185 और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।
[caption id="attachment_84195" align="aligncenter" width="1200"]
Flood[/caption]
Flood[/caption]
पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में एक और व्यक्ति की जान चली गई है, जिससे 15 जिलों में कुल मृतकों की संख्या 53 हो गई है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने आगे बताया कि इसी अवधि में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 91 और लोगों को बाहर निकाला गया है, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की संख्या 23,297 हो गई है। वर्तमान समय में प्रदेश भर में 115 राहत कैंप जारी हैं, जिनमें 4533 लोग बसेरा कर रहे हैं।