Friday, 26 December 2025
उत्तर प्रदेश
UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, अनुसूचित जाति बाहुल्य 12,492 गांवों में बुनियादी सुविधाओं की सौगात
डेली संवाद, लखनऊ।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (
Yogi Adityanath
) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और कोई भी वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक समावेशन को मजबूती मिल सके।
ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर बनाने का प्रयास
इन ग्राम पंचायतों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों का निर्माण, सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट की स्थापना, बोरवेल, डिजिटल लाइब्रेरी, ट्रांसफॉर्मर, मोटर शेड, शवदाह गृह तथा पाइपलाइन एक्सटेंशन जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर, शिक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यों में तेजी लाने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था लागू
इस संबंध में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद ने बताया कि समाज कल्याण की कार्यदायी संस्था UPSIDCO के माध्यम से अब तक 2562 ग्रामों में विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 910 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष ग्रामों में कार्य तेजी से प्रगति पर है।