Wednesday, 13 May 2026
पंजाब
12th Result 2026: लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; इस वेबसाइट और हेल्पलाइन से मिलेगी पूरी जानकारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
12th Result 2026: पंजाब में 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (
PSEB
) आज 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
इस बार करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट की तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट आज ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
[caption id="attachment_52625" align="aligncenter" width="800"]
result[/caption]
result[/caption]