Tuesday, 02 June 2026
पंजाब
Punjab News: गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी, 221 गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब (Punjab) को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (Gaurav Yadav) द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
221 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
133वें दिन पुलिस टीमों ने 221 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 2 हथियार भी बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,340 हो गई है। इसके अतिरिक्त 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 10 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।