Thursday, 16 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Truck Accident: बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत, कई घायल
डेली संवाद, पाकिस्तान। Truck Accident:
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान में भयानक हादसा हो गया है जिसमें एक ही परिवार के कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।
15 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ( Pakistan ) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरंग के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रक के पलट जाने से एक ही परिवार के कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बताया कि यह दुर्घटना मलाकंद जिले के स्वात मोटरवे पर हुई। सभी पीड़ित स्वात के बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र के एक खानाबदोश परिवार से थे, जो अक्सर मौसमी तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते थे।