ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 03 July 2026

Haryana News: हरियाणा को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 1,639.02 करोड़ रुपये की मंजूरी

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘समग्र शिक्षा’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा की वार्षिक कार्य योजना और बजट को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य को कुल 1,639.02 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस मंजूरी के बाद हरियाणा में स्कूल शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों—जैसे बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षकों की भर्ती व प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा, और गुणवत्ता सुधार योजनाओं—को गति मिलने की उम्मीद है।

अधिकांश राशि केंद्र सरकार देगी

बैठक में तय किया गया कि इस योजना का वित्तपोषण केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाएगा। यानी अधिकांश राशि केंद्र सरकार देगी, जबकि शेष हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, समग्र शिक्षा का उद्देश्य स्कूल स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, ड्रॉपआउट दर कम करना और सभी बच्चों को समान शिक्षा अवसर उपलब्ध कराना है।