ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 September 2025

Holiday News: पंजाब में तीन दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल

Holiday News: पंजाब में तीन दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल
डेली संवाद, बठिंडा। Holiday News: पंजाब (Punjab) में तीन दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते तीन दिन सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले में शराब के ठेके भी बंद रहेंगे।

तीन दिन की छुट्टी का ऐलान

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा ( Bathinda ) में तीन दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान माईसरखाना के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और माता माईसरखाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फॉर गर्ल्स) में 27 से 29 सितंबर तक छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

बता दे कि ये फैसला 28 सितम्बर को आयोजित होने वाले वार्षिक धार्मिक मेले को देखते हुए लिया गया है। इसे लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा, राजेश धीमान द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि हर साल लाखों श्रद्धालु इस धार्मिक मेले में भाग लेने आते हैं।

शराब ठेके भी रहेंगे बंद

वहीं श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण कस्बे में भीड़भाड़ हो जाती है। इसलिए प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही माईसरखाना गांव की सीमा के भीतर सभी देसी और विदेशी शराब की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी।