ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 09 July 2025

Gujarat Bridge Collapsed: गुजरात में 45 साल पुराना पुल टूटा, नदी में गिरीं चलती गाड़ियां, 9 लोगों की मौत

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Bridge Collapsed: गुजरात (Gujarat) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुजरात में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।

45 साल पुराना पुल टूटा

मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात (Gujarat) के वडोदरा ( Vadodara ) में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल टूट गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गए। [caption id="attachment_77451" align="alignnone" width="1200"] Gujarat Bridge Collapsed Gujarat Bridge Collapsed[/caption]

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

वहीं एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है बकि कई अन्य लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बचाव कार्य शुरू

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य बचाव दल भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।