Sunday, 17 August 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में ग्रैंड पेरेंट्स की करतूत, मासूम बच्ची की इस कदर की हत्या
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (
Jalanhdar
) जिले में थाना भोगपुर के क्षेत्र में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। दरअसल, बच्ची की मां तीसरी शादी के बावजूद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। फरार होने से पहले वह बच्ची को अपने मायका छोड़ गई थी।
[caption id="attachment_81951" align="aligncenter" width="1200"]
File photo of Aliza[/caption]
died[/caption]
Murder In Jalandhar[/caption]
File photo of Aliza[/caption]
नाना-नानी ने गला घोंट कर हत्या कर दी
यहां बच्ची मां के बिना रोती थी। जिसको नाना-नानी संभाल नहीं पा रहे थे। इसी के चलते आरोपी नाना-नानी ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से हाईवे की पुलिया के नीचे लावारिस फेंक दिया।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर डेड बॉडी भी बरामद की गई। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। [caption id="attachment_48191" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]
हत्या की पूरी कहानी
मां की हुई तीन शादियां, नहीं टिकी: जालंधर के थाना भोगपुर के गांव डल्ला में आरोपी तरसेम अपनी पत्नी दिलजीत कौर के साथ रहता है। उसकी एक बेटी मनिंदर कौर है। जिसकी तीन शादी हो चुकी है। तीनों की ही शादी स्थायी नहीं रही। मनिंदर 6 माह पहले एक बच्ची की मां बनी थी। मां के बिना रोती रही बच्ची: 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मनिंदर कौर अपनी 6 माह की बेटी को मायका में छोड़कर प्रेमी संग भाग गई। जिसके बाद मां का साया न मिला तो बच्ची दिन-रात रोती रहती थी।नाना-नानी उसे संभालने की भरसक कोशिश करते थे, लेकिन बच्ची मां के बिना चुप नहीं होती थी। धैर्य ने दिया जबाब, दूसरे ही दिन की हत्या: बच्ची को संभालने की तमाम कोशिशों में असफल होने के बाद नाना-नानी का धैर्य जबाब देने लगा। इसके बाद उन्होंने ऐसा खौफनाम कदम उठाया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मां के जाने के दूसरे ही दिन 10 अगस्त को उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी। हत्या कर शव लावारिस फेंका: पुलिस के अनुसार नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने बच्ची अलीजा का गला घोंटकर हत्या कर। इसके बाद योजना बना कर उसके शव को पॉलीथिन में डाल दिया। दोनों शव को टांडा के पास स्थित एक हाईवे की पुलिया के नीचे ले गए और वहां फेंक दिया। [caption id="attachment_80154" align="aligncenter" width="1200"]
Murder In Jalandhar[/caption]