Saturday, 02 August 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
71st National Film Awards: 33 साल में पहली बार 'किंग खान' को मिला ये सम्मान, वीडियो पोस्ट कर भावुक हुए SRK; विक्रांत मैसी और रानी ने भी जीता ये अवार्ड
डेली संवाद, नई दिल्ली।
71st National Film Awards: फिल्म जगत के किंग खान यानि अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' (2023) के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 33 साल में पहली बार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर (Best Actor) का नेशनल अवार्ड मिला है। नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान ने खुशी जाहिर की है।
Shah Rukh Khan[/caption]
SRK ने पहली बार जीता नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान के अलावा अभिनेता विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey ) को भी निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल', रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) जी को भी निर्देशक आशिमा छिब्बर की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए यह पुरस्कार जीता है। वही सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम शाहरुख अपने निर्देशकों, टीम और परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को एक अनमोल उपलब्धि बताया। शुक्रवार, 1 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, नमस्कार और आदाब। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं कि मैं इस समय कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए एक ऐसा पल है, जिसे मैं जीवनभर सराहूंगा जूरी, चेयरमैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा।इंस्टाग्राम पर शाहरुख ने वीडियो शेयर किया
मैं अपने निर्देशकों और लेखकों का भी दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, खासकर से 2023 के लिए। राजू सर (राजकुमार हिरानी), सिड (सिद्धार्थ आनंद) आपका धन्यवाद और खासतौर पर एटली सर और उनकी पूरी टीम का कि उन्होंने जवान में काम करने का मौका दिया। मुझ पर भरोसा किया कि मैं इसे निभा पाऊंगा और इस पुरस्कार के लायक बन पाऊंगा। एटली सर, जैसा कि आप हमेशा कहते हैं 'मास...' शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो बिना थके मेरे साथ काम करते हैं। वो सनकीपन और बेसब्री को झेलते हैं और मुझे जैसा मैं हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता, तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप करते हैं। मेरी पत्नी और बच्चे, जो बीते कुछ सालों से मुझे इतना सारा प्यार और केयर दे रहे हैं कि जैसे मैं ही घर का बच्चा हूं। वो सभी मेरे लिए बेस्ट चाहते हैं। वो जानते हैं कि सिनेमा को लेकर मेरा जूनून मुझे उनसे दूर ले जाता है, लेकिन वो ये सबकुछ मुस्कुराते हुए सहते हैं और मुझे वक्त देते हैं। तो इसके लिए बहुत शुक्रिया।' शाहरुख खान ने ये भी कहा, नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, ये इस बात का रिमाइंडर भी है कि जो मैं कर रहा हूं वो मायने रखता है। ये मुझे बताता है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए, मेहनत करते रहनी चाहिए, चीजें बनाने रहना चाहिए और सिनेमा को परोसते रहना चाहिए। शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है और मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करूंगा। [caption id="attachment_10778" align="aligncenter" width="800"]
Shah Rukh Khan[/caption]