Monday, 02 February 2026
देश
Govt Hostel Rape: सरकारी हॉस्टल में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
डेली संवाद, सागर।
Govt Hostel Rape: सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (
Sagar
) में एक सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा।
गर्भवती होने पर चला पता
पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। वहीं मामला खुरई के आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।