Wednesday, 17 June 2026
हरियाणा
Haryana News: झज्जर में 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र सहित कुल 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 75.37 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र में कृषि और बागवानी के विकास, शिक्षा के विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।