ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 September 2026

DIPS News: डिप्स कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

DIPS News: डिप्स कॉलेज में  फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स कॉलेज को-एजुकेशनल, धिलवां में को इंटरपरनयोर विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग की श्रीमती बलविंदर कौर ने कॉलेज की समन्वयक हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में किया।

इस अवसर पर बलविंदर कौर ने शिक्षकों को बिजनेस क्लास ऐप से परिचित करवाया। यह पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए पंजाब इंटरपरनयोर माइंडसैट प्रोग्राम के अंतर्गत एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे जीएनडीयू इकोसिस्टम में भी एकीकृत किया गया है।

पूरी यात्रा से भी अवगत करवाया

एफडीपी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे विद्यार्थियों का प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान ऐप की कार्यप्रणाली, सेमेस्टर-वार उपलब्धियां, साप्ताहिक कार्य, क्विज, रिफ्लेक्शन, बिजनेस-बिल्डिंग गतिविधियां तथा कार्य जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

शिक्षकों को उद्यमिता की पूरी यात्रा से भी अवगत करवाया गया, जिसमें समस्याओं एवं अवसरों की पहचान, नए विचारों का विकास, ग्राहकों की पहचान, व्यवसाय शुरू करना, मार्केटिंग तथा राजस्व अर्जित करने जैसे महत्वपूर्ण चरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पॉइंट्स, बैज, सेमेस्टर ग्रेड, राजस्व/लाभ लक्ष्य तथा अंतिम प्रोजेक्ट से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता

कार्यक्रम ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के कार्यों को समय पर पूरा करवाने, उन्हें नवाचार एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने तथा उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए आवश्यक जानकारी और दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह ने फैकल्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स को-एजुकेशनल कॉलेज, ढिलवां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है।