ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 18 September 2026

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे कदमों ने रचा सशक्त भारत का सपना: ‘वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27’ रहा शानदार

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे कदमों ने रचा सशक्त भारत का सपना: ‘वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27’ रहा शानदार

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में कक्षा एल.के.जी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27 "नन्हें कदम - सशक्त भारत" तथा "हम फिट तो इंडिया फिट" के प्रेरणादायी थीम पर आधारित कल्चरल प्रोग्राम ‘का आयोजन किया गया, जिसमें एल.के.जी के बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।

दीप प्रज्वलन किया गया

इस कार्यक्रम में डायरेक्टर सी.एस.आर. डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल साइंसेज़ डॉ. रोहन बौरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलकम एड्रेस से हुआ, जिसके पश्चात श्लोक के साथ दीप प्रज्वलन किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

नन्हे कलाकारों ने ‘मंगल मूर्ति मोरया’ की प्रस्तुति द्वारा गणेश वंदना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद ‘‘गुड मॉर्निंग’ एक्शन सॉन्ग के माध्यम से बच्चों ने अपनी चंचलता और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम में आदियोग की प्रस्तुति के माध्यम से योग के महत्व को दर्शाया गया, वहीं ‘‘हैंड क्लैप’ एरोबिक्स ने बच्चों की ऊर्जा और तालमेल को प्रदर्शित किया।

राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ

‘‘तू है चैंपियन" के माध्यम से इंडोर गेम्स तथा ‘‘शकीरा’ पर आउटडोर गेम्स की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘‘हम फिट तो इंडिया फिट’थीम सॉन्ग रहा, जिसने स्वस्थ जीवनशैली और फिट भारत का संदेश दिया। इसके पश्चात हिंदुस्तानी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और संगीत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ़ थैंक्स प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। नन्हे बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि “नन्हे कदम जब सही दिशा में बढ़ते हैं, तो सशक्त भारत की मजबूत नींव तैयार होती है।”