Monday, 28 September 2026
पंजाब
Jalandhar News: कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के शुभ अवसर पर, जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर (Jalandhar) ने स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी मूर्ति पर फूल और मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कांग्रेस हमेशा शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलेगी
नेताओं ने कहा कि आज पंजाब (Punjab) को ड्रग्स से मुक्त करके और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलेगी।
इस मौके पर हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया विधायक व जिला अध्यक्ष ग्रामीण, राजिंदर बेरी जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी, परगट सिंह पूर्व मंत्री पंजाब, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक, सुरिंदर कौर हल्का इंचराज जालंधर पश्चिम, डॉ. नवजोत सिंह दहिया हल्का इंचार्ज नकोदर, पवन कुमार, डॉ. जसलीन सेठी, निशांत घई, विपन कुमार प्रवक्ता, विक्की अबादपुरा, रशपाल जाखू, करण सुमन, रमेश कुमार मौजूद थे।