Tuesday, 11 August 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में इंसानियत शर्मसार, पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पड़ोसी प्रवासी युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में एक पड़ोसी प्रवासी युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित परिवार घटना से महज 2 दिन पहले ही जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में रहने के लिए आया था।
बच्ची को रात के समय घर बुलाया
इसी दौरान नाबालिग बच्ची की जान-पहचान और दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले एक प्रवासी युवक से हो गई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे और साथ घूमते-फिरते थे। पुलिस के अनुसार, एक दिन युवक ने बच्ची को रात के समय अपने घर बुलाया।
आरोप है कि वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी हुई बच्ची जब वापस आई, तो उसने अपनी मां को इस घिनौनी हरकत के बारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद मां अपनी बेटी को साथ लेकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।