Wednesday, 23 September 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: ‘नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ में इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी चमक
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रबिंदु प्रेरणादायी थीम ‘नन्हे कदम – सशक्त भारत’ तथा ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ रहा।
सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस शालू सहगल एवं प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर श्रीमती बंदीप की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या एवं कोऑर्डिनेटर ने अभिभावकों से आत्मीय संवाद किया तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ, जिसके पश्चात नन्हे-मुन्नों ने उत्साहपूर्ण ‘गुड मॉर्निंग’ एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया। इसके बाद भक्तिमय वातावरण में ‘मंगल मूर्ति मोरया’ गणेश वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए नन्हे कलाकारों ने ‘आदियोग’ योग प्रस्तुति, ऊर्जावान ‘हैंड क्लैप’ एरोबिक्स तथा मनोरंजक इनडोर गेम्स ‘तू है चैंपियन’ में अपनी प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंग भर दिए
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ एंथम की विषयगत प्रस्तुति रही, जिसने स्वास्थ्य, अनुशासन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का सुंदर संदेश दिया। इसके पश्चात भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित मनमोहक हिंदुस्तानी संगीत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंग भर दिए।
सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने, आत्मविश्वास से भरे इन नन्हे शिक्षार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि उनके छोटे-छोटे कदम ही एक सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की मजबूत नींव रख सकते हैं।”