ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 22 October 2026

Punjab News: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि की अर्पित

Punjab News: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि  की अर्पित

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा द्वारा आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मंत्री मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा।

सदन में दो मिनट का मौन भी रखा गया

पूर्व विधायक रणजीत सिंह, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. रतन लाल मित्तल, नशा विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व खिलाड़ी परमिंदर सिंह झोटा, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर की माता विद्या कौर तथा संगरूर जिले में एक दुखद हादसे में जान गंवाने वाले आठ मजदूरों, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष स.कुलतार सिंह संधवां ने दिवंगत आत्माओं के जीवन एवं व्यक्तित्व के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं के सम्मान एवं स्मृति में सदन में दो मिनट का मौन भी रखा गया।