Sunday, 23 August 2026
पंजाब
Punjab News: पवन गुप्ता को पंजाब सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पंजाब इंफोटेक का वाइस चेयरमैन
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता पवन गुप्ता को पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें पंजाब इंफोटेक (Punjab Infotech) का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
पवन गुप्ता लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से उन्हें दी गई यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पंजाब इंफोटेक राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी क्षेत्र से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम करेंगे
पवन गुप्ता की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि वह पंजाब में आईटी और डिजिटल क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम करेंगे।
सरकार की ओर से जारी नियुक्ति के बाद पवन गुप्ता को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी से जुड़े मेहनती नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन और सरकार के बीच तालमेल और मजबूत होगा।
पवन गुप्ता ने भी सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए इसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही है।