ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 August 2026

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के सम्मानस्वरूप ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन हस्तियों में बहादुरी के लिए श्री जगदेव सिंह; समाज सेवा के क्षेत्र में श्री इंद्रजीत सिंह, श्री सुरिंदर जगत, श्रीमती सुनीता कपूर, श्री सुखदीप सिंह ढिल्लों, श्री अवतार सिंह मान, डॉ. उपिंदर सिंह घई, श्री जसवीर सिंह, श्री जतिंदर सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अवतार सिंह, श्री प्रदीप कुमार और श्री निर्मल सिंह शामिल हैं।

‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से सम्मानित किया जाएगा

साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाले कहानीकार श्री मेहर मलिक और श्री बेअंत सिंह बाजवा, लेखक श्री संजीव सैनी, श्री बाज सिंह और श्रीमती प्रेमलता, जबकि कवि एवं लेखक डॉ. मोहम्मद अय्यूब खान को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा, कला के क्षेत्र में श्रीमती सतवीर कौर तथा कला एवं हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट के लिए श्रीमती परमजीत कौर कपूर; चिकित्सा एवं व्यवसाय विशेषज्ञता के क्षेत्र में डॉ. परमिंदर सिंह, श्री कमलजीत सिंह, श्रीमती कांता और श्री अशोक कुमार; तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए श्री तलविंदर सिंह और श्री सुखराज भुल्लर को भी ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।