Sunday, 15 November 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, बाद में मुकरा; FIR दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी दुगरी के शहीद भगत सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत कार्रवाई की है।
2025 में हुई थी दोनों की सगाई
शिकायतकर्ता रानी (काल्पनिक नाम) मूल रूप से मलेरकोटला की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर 2025 को उसकी सगाई हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों की सगाई टूट गई थी।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
युवती के मुताबिक, सगाई टूटने के बावजूद आरोपी उससे फोन पर संपर्क बनाए रखता था। आरोप है कि हरप्रीत सिंह ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने लुधियाना बुलाया।
होटल में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध
शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपी युवती को तानिया होटल लेकर गया। वहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी शादी का आश्वासन देकर उससे संबंध बनाता रहा।
जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।
जीरो FIR के बाद लुधियाना में दर्ज हुआ केस
शिकायत की जांच के बाद एडीएसपी नाभा की ओर से 14 जुलाई 2026 को जीरो एफआईआर नंबर 2807 दर्ज की गई थी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है।
SHO हमराज सिंह चीमा कर रहे जांच
मामले की जांच एसएचओ हमराज सिंह चीमा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।