ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 August 2026

Shehnaaz Gill: शूटिंग के बीच शहनाज गिल के साथ बड़ा हादसा, गलती से निगल ली नाक की नथनी

Shehnaaz Gill: शूटिंग के बीच शहनाज गिल के साथ बड़ा हादसा, गलती से निगल ली नाक की नथनी

डेली संवाद, मुंबई। Shehnaaz Gill: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। शूटिंग के दौरान दौड़ते समय उनकी नाक की नथ (Nose Ring) अचानक निकलकर मुंह में चली गई, जिसे वे गलती से निगल गईं।

इस घटना का वीडियो खुद शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज एक सीन की शूटिंग के लिए दौड़ रही थीं। इसी दौरान उनकी नाक की नथ निकलकर मुंह में चली गई।

हादसे के बाद भी नहीं रोकी शूटिंग

अचानक हुई इस घटना के बाद उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की और नथ बाहर निकालने के लिए उल्टी करने का प्रयास भी किया। मौके पर मौजूद अभिनेता सौरभ सचदेवा तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने शहनाज की पीठ थपथपाई और उन्हें सामान्य करने की कोशिश की।

कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि शहनाज सुरक्षित रहीं। घटना के बावजूद शहनाज गिल ने शूटिंग बीच में नहीं छोड़ी। कुछ देर आराम करने के बाद उन्होंने दोबारा कैमरे के सामने लौटकर अपना काम पूरा किया। उनके प्रोफेशनल रवैये और हिम्मत की सेट पर मौजूद कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने भी सराहना की।

हाल ही में विवादों में भी रहीं शहनाज

इस बीच टीवी अभिनेत्री और 'रोडीज 8' की विजेता आंचल खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल पर कई आरोप लगाए थे।

आंचल का दावा था कि शहनाज की सोशल मीडिया इमेज वास्तविक व्यक्तित्व से अलग है और उनकी वीडियो एडिटिंग के जरिए उन्हें अलग तरह से पेश किया जाता है। हालांकि इन आरोपों पर शहनाज गिल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिग बॉस 13 से मिली थी देशभर में पहचान

पंजाब की रहने वाली शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल और सिंगर के रूप में की थी। उन्हें 'बिग बॉस 13' से देशभर में लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने 'हौसला रख', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।