ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 August 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) विभाग ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के अधीन आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

हरसिमरत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया

हरसिमरत कौर ने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कशिश शर्मा ने कॉलेज में दूसरा स्थान, जबकि युविका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता का भी प्रदर्शन किया।

कुलजिंदर कौर, जशनप्रीत कौर, यशिका सलारिया, प्रियांशु और अरमानजीत कौर ने समाजशास्त्र विषय में डिस्टिंक्शन हासिल की। यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयासों और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं।

इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी

इसके साथ ही BPT विभाग के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और किए गए प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने सभी होनहार विद्यार्थियों और पूरे BPT विभाग को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

डायरेक्टर ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।