ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 31 August 2026

IKG PTU News: आई.के.जी पी.टी.यू में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2026 सफलतापूर्वक आयोजित, टीमवर्क के संदेश के साथ हुआ समापन

IKG PTU News: आई.के.जी पी.टी.यू में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2026 सफलतापूर्वक आयोजित, टीमवर्क के संदेश के साथ हुआ समापन

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। IKG PTU News: आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू), कपूरथला कैंपस में नव-प्रवेशित बैच 2026–27 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन सप्ताह के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (एस.आई.पी) 2026 का समापन समारोह 31 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया।

स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 10 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 600 न्यू एडमिशन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक, मूल्य-आधारित एवं व्यक्तित्व-विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में डॉ. नवदीपक संधू, रजिस्ट्रार, डॉ. यादविंदर सिंह बराड़, डीन अकादमिक, डॉ. सतवीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर; विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, विद्यार्थी स्वयंसेवक एवं नव-प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

डॉ. यादविंदर सिंह बराड़, डीन अकादमिक ने अपने उद्घाटन संबोधन में विद्यार्थियों को तीन सप्ताह के एस.आई.पी को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय जीवन में सीखने, सहभागिता और निरंतर आत्म-विकास के अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Student Induction Program 2026 successfully held at IKG PTU

विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण विचार साझा किए

डॉ. सतवीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और कैंपस जीवन में सक्रिय सहभागिता, स्वस्थ संवाद एवं संबंध, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन समारोह के वैलेडिक्टरी संबोधन में डॉ. नवदीपक संधू, रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण विचार साझा किए और उन्हें अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित न रहकर सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, पारस्परिक कौशल, मूल्यों, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के अन्य सभी आयामों के विकास पर भी समान ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के लिए समग्र रूप से तैयार होने का आह्वान किया और कहा कि इस प्रकार की समग्र तैयारी उन्हें स्वाभाविक रूप से भविष्य के रोजगार एवं करियर के लिए भी बेहतर तरीके से तैयार करेगी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

समारोह में विद्यार्थियों के अनुभव-साझाकरण, एस.आई.पी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह फोटोग्राफ तथा धन्यवाद ज्ञापन भी हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

तीन सप्ताह के एस.आई.पी ने नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण से परिचित होने, सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद विकसित करने, अपनी रुचियों एवं क्षमताओं को पहचानने तथा विश्वविद्यालय जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

कार्यक्रम का सफल समापन विद्यार्थियों की विश्वविद्यालय यात्रा में समग्र विकास, जिम्मेदार सहभागिता और जीवन के लिए तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत का प्रतीक रहा। यह पूरे तीन सप्ताह का प्रोग्राम अकादमिक विभाग (एडमिशन सेल) की टीम, श्री जतींदर नारुला प्रोग्रामर यू.एच.वी विभाग एवं उनकी टीम की समर्पित भाव से सफलतापूर्वक समन्वित और क्रियान्वित किया गया, जिसमें छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।