ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 August 2026

Transfer News: पुलिस अधिकारियों के तबादले, SSP ने 4 थानों के SHO बदले

Transfer News: पुलिस अधिकारियों के तबादले, SSP ने 4 थानों के SHO बदले

डेली संवाद, फाजिल्का। Transfer News: पंजाब के फाजिल्का जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी गगन अजीत सिंह ने चार थानों के एसएचओ का तबादला कर दिया है। यह फेरबदल जलालाबाद सिटी, जलालाबाद सदर, अरनीवाला और अबोहर सदर थानों में किया गया है।

आदेशों के अनुसार, जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज को अबोहर सदर थाना का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह मोहित धवन को जलालाबाद सिटी का नया SHO नियुक्त किया गया है। वहीं, अबोहर सदर में तैनात कुलदीप शर्मा को अरनीवाला थाना भेजा गया है।

कई थानों का निरीक्षण किया गया

जबकि अरनीवाला के प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज कुमार को जलालाबाद सदर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि यह निर्णय थानों की परफॉर्मेंस और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई थानों का निरीक्षण भी किया गया था।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आगे भी पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मिलती है या प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहता, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।