Thursday, 25 September 2025
पंजाब
Punjab News: केरल के मंत्री ने पंजाब के प्रगतिशील बागवानी मॉडल की सराहना की
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: केरल सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कल शाम पंजाब भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केरल के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने किया। उनके साथ मिशन डायरेक्टर बागवानी साजी जॉन और चेयरमैन, स्टेट एग्रीकल्चरल प्राइस बोर्ड डॉ. पी. राजशेखरन भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के प्रगतिशील बागवानी मॉडल की भरपूर प्रशंसा की।
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जा रही
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य में फसली विविधता लाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को व्यापक तकनीकी जानकारी और सब्सिडी प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में लगभग 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जा रही है, जिससे किसानों की आय लगातार बढ़ रही है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग इकाइयों को और मजबूत कर रही है ताकि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि नए कोल्ड स्टोरेज, वैल्यू एडिशन सेंटर और एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित किए जा रहे हैं। [caption id="attachment_81568" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]