Friday, 19 June 2026
पंजाब
Punjab News: विदेश घूमने गए पंजाबी परिवार के साथ बड़ा हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत, मां को बचाने में गई जान
डेली संवाद, पठानकोट।
Punjab News: विदेश में पंजाबी परिवार के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि न्यूयॉर्क (New York) घूमने गए एक भारतीय टूरिस्ट परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पठानकोट (Pathankot) से अमेरिका (America) घूमने गए 18 वर्षीय पंजाबी युवक की घोड़ा-गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। युवक परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क के मशहूर 'सेंट्रल पार्क' घूमने आया था। यहां युवक एक घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी करने लगा।
अचानक बेकाबू होकर दौड़ा घोड़ा[/caption]
सिर में गंभीर चोट लगी
वहीं थोड़ी दूर जाकर घोड़ा-गाड़ी चालक दूसरे यात्रियों की फोटो और सेल्फी लेने लगा। तभी अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ा, जिससे गाड़ी पलट गई और युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। युवक के माता-पिता भी इसमें सवार थे। [caption id="attachment_21470" align="aligncenter" width="1200"]
अचानक बेकाबू होकर दौड़ा घोड़ा[/caption]