ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 21 July 2025

Punjab News: पंजाब में चलती ट्रेन को Emergency में रोका, यात्रियों में मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब में चलती ट्रेन को Emergency में रोका, यात्रियों में मचा हड़कंप
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223 बी.1 कोच) में अचानक धुआं निकलने लग पड़ा।

यात्रियों में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223 बी.1 कोच) में सोमवार सुबह अचानक धुआं निकलने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट बाद, जैसे ही ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची, कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए। यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर आ गए।

लोग मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेन लगभग आधे घंटे तक गोनियाना और बठिंडा के बीच रुकी रही। इस दौरान तकनीकी टीम ने कोच की जांच की और पाया कि कोच की बेल्ट गर्म हो जाने के कारण धुआं निकल रहा था। मरम्मत टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया।

गर्मी की वजह से उठा धुआं

इस दौरान बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोच की बेल्ट में गर्मी की वजह से धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।