ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 25 July 2025

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने नार्को-हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

15 किलो हेरोइन बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) की फिरोजपुर पुलिस ने एक नार्को-हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नशा तस्कर से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि 'विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, थाना घल्ल खुर्द द्वारा एक गुप्त अभियान चलाकर ड्रग तस्कर रमेश कुमार उर्फ मेच्छी को गिरफ्तार किया गया। NDPS अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस गिरोह के रिकॉर्ड का पता किया जा रहा है।'