Monday, 02 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था।
नहीं थी लाइट की व्यवस्था
बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। वहां न तो सही लाइट की व्यवस्था थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी।